होली उत्सव 2026 | हमारे संस्कार, हमारा सम्मान ✨🌸 इस वर्ष होली उत्सव केवल आनंद का अवसर नहीं था, यह हमारे मूल्यों और परंपराओं की सजीव झलक भी था। विद्यालय में सर्वप्रथम प्रवेश लेने वाली नन्ही छात्रा के करकमलों से मंगल तिलक कराकर उत्सव का आरंभ किया गया — यह उस विश्वास का प्रतीक था, जो प्रत्येक अभिभावक अपने सपनों के साथ हमारे आंगन में सौंपते हैं। और जब शुभारंभ का क्षण आया, तो रिबन कटवाया गया हमारे उन समर्पित साथियों से, जो प्रतिदिन प्रातः सबसे पहले विद्यालय की जिम्मेदारी संभालते हैं और सायंकाल सबसे अंत में लौटते हैं — हमारे आदरणीय चालक दल। वे केवल वाहन चालक नहीं, बल्कि विद्यालय के अहम स्तंभ हैं। प्रबंधन और शिक्षकों से भी पहले वही बच्चों से मिलते हैं, उनकी सुरक्षा, समयबद्धता और विश्वास की जिम्मेदारी निभाते हैं। आज उन्हें सम्मान देकर हमने यह संदेश दिया — 🌼 यही हमारे संस्कार हैं — जहाँ प्रत्येक सदस्य को पूर्ण सम्मान प्राप्त है, क्योंकि विद्यालय एक परिवार है, और परिवार का हर स्तंभ समान रूप से महत्वपूर्ण होता है। 🌼